नई दिल्ली, मार्च 6 -- India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 बहुत जल्द indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले चयनित उम्मीदवारों की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होगी। बीते वर्ष छह मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इस बार देखना होगा कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डिविजन, पोस्ट ऑफिस, पोस्ट का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त प्रतिशत अंक, डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने की जगह की डिटेल्स जारी होगी। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28740 पदों पर निकाली गई भर्ती की मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं होंगे। पिछले रुझानों के बारे में बात करें तो इंडिया पोस्ट ने पिछली भर्ती में रिजल्ट 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया था।...