नई दिल्ली, मई 12 -- India Post GDS 3rd merit list pdf download , indiapostgdsonline.gov.in : इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहली व दूसरी लिस्ट में जगह पाने से कुछेक अंक से चूक गए थे वे अब इस सेकेंड लिस्ट में अपना नंबर तलाश सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनितों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डिविजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नेम, कैटेगरी और पर्सेंटेंज मार्क्स की डिटेल्स दी गई है। बीते वर्ष छह मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इस बार देखना होगा कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को 26 म...