नई दिल्ली, जनवरी 27 -- India-EU FTA: आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो गया है। दोनों पक्ष ने कई सामानों पर टैरिफ कटौती पर सहमति जताई है। मौजूदा समय में वैश्विक अस्थिरता के बीच यह डील काफी अहम हो गई थी। इससे भारत और यूरोपियन यूनियन के देशों के बीच ट्रेड बढ़ेगा। यूरोपियन यूनियन के अनुसार इस एग्रीमेंट के बाद इंडिया को एक्सपोर्ट किए जाने वाले 90 प्रतिशत प्रोडक्ट पर लगने वाला टैरिफ कम हो जाएगा। जिसकी वजह 2032 तक यूरोपियन यूनियन का भारत में एक्सपोर्ट दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सामान इस डील के बाद सस्ता हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- India-EU ट्रेड डील का असर, आधा दर्जन कंपनियों के शेयरों में उछालक्या-क्या हो रहा है सस्ता? 1-बीयर पर लगने वाला टैरिफ कटौती के बाद 50 प्रतिशत हो जाएगा।...