नई दिल्ली, जनवरी 27 -- India EU Trade Deal: भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को इस डील का ऐलान किया है। लम्बे समय से यह डील रुका हुआ था। इस डील को दोनों पक्षों के प्रमुख नेता 'mother of all trade deals' कह रहे हैं। इस डील का असर भी आज दिखने लगा। 27 जनवरी को शेयर बाजार में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, भारत और यूपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 18 साल से रुका हुआ था। यह भी पढ़ें- सीमेंट कंपनी का शेयर 3% उछाल, Q3 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाहकिन कंपनियों के शेयरों में तेजी? गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली ह...