नई दिल्ली, जुलाई 3 -- India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो अनौपचारिक टेस्ट मैच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही। दिन का पहला विकेट गुरनूर बरार ने चटकाया। भारत अब कुल 6 विकेट चटका चुका है। हालांकि श्रीलंकाई कप्तान सहन अराचिगे ने अपना शतक पूरा किया। श्रीलंका को 7वां झटका सारांश जैन ने दिया। मैच के पहले दिन श्रीलंका का दबदबा रहा। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए। किसी बल्लेबाज ने शतक तो नहीं जड़ा, मगर कप्तान सहन अराचिगे 83 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। उनकी नजरें इस मैच में पहला शतक लगाने पर होगी। अराचिगे के अलावा कई खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली, मगर कोई ...