नई दिल्ली, जून 28 -- India A vs Sri Lanka A: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया। गाले में चौथे दिन बारिश विलेन बनी। मैच के चौथे और आखिरी दिन टीम इंडिया ए ने श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रनों का टारगेट रखा था। भारत ए ने दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर घोषित की थी। श्रीलंका ए ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 70 रन जुटाए। श्रीलंका ए का स्कोर जब 37 रन पर दो विकेट थे तब बारिश ने दस्तक दे दी और खेल रुक गया। ऐसे में कई घंटे बर्बाद हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। मगर उनके आउट होने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाजी तेजी से रन बनाने के चक्कर में जल्दी-जल्दी विकेट खोते रहे। भारत ने इससे पहले अपनी पहली पारी 452 रन पर घोषित की थी। यह भी पढ़ें- भारत के आज 2 मैच; एक तरफ सेमीफाइन...