नई दिल्ली, जून 11 -- India A vs Afghanistan A Live Score- इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का दूसरा मैच आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारतीय पारी का आगाज धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टरनेशिप हुई। भारत को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो अर्धशतक से चूके, मगर 21 गेंदों पर 44 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बैटिंग करने आए प्रियांश आर्या ने फिर निराश किया और 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे किए। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर शतक जड़ा। रुतुराज गायकवाड़ उनका साथ दे रहे हैं। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने को कहा है। टी...