रांची, मई 31 -- संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। 18 जून को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें झारखंड की खाली दो राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। झारखंड में शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने के बाद दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों तरफ से ही दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा समीकरणों में मजबूत दिखाई दे रहा है। आइए समझते हैं कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटें किसके हिस्से में जा सकती हैं।क्या है वोटों का समीकरण बता दें कि झारखंड की राज्यसभा सीटों पर जीत के लिए एक सीट पर 28 विधायकों की जरूरत होगी। इसमें इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 16 विधायक, जेएमएम के पास 34, राष्ट्रीय जनता दल के पास 4...