नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और कथित 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा और कड़ा कर दिया है। 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है। विपक्ष इस महारैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है।30 अक्टूबर को 'मॉक पार्लियामेंट' विपक्षी दलों ने 1 नवंबर की रैली से ठीक पहले 30 अक्टूबर को दिल्ली में एक 'मॉक पार्लियामेंट' यानी प्रतीकात्मक संसद आयोजित करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के अनुसार, विपक्षी नेता 3...