नई दिल्ली।, जून 14 -- Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ही नहीं, पूरे INDIA गठबंधन में हंगामा मचा हुआ है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। बेबी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता का काम विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग करके मोदी सरकार और ईडी का मददगार बनना नहीं है।राहुल गांधी ने क्या कहा था? यह पूरा विवाद 8 जून को हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से शुरू हुआ, जिसका विवरण हाल ही में सामने आया है। बैठक में राहुल गांधी ने गठबंधन के भीतर तालमेल की कमी की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब बीजेपी का फैलाया हुआ भ्रम है। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर जोर देते हुए...