नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Independence Day Numerology: 15 अगस्त का दिन पूरे देश के लिए खास होता है। इसी तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के बारे में अंक ज्योतिष भी कुछ दिलचस्प बातें बताता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 15 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है। यह मूलांक शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। शुक्र को सुख, सुंदरता, कला, प्रेम और आकर्षण का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग अपनी अलग पहचान बनाते हैं। आइए जानते हैं कि 15 अगस्त को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा माना जाता है और इन्हें किन क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।लोगों से जल्दी बना लेते हैं रिश्ता मूलांक 6 वाले लोग मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। ये जहां भी जाते हैं, वहां लोगों से आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनकी बात करने का तरीका दूसरों को पसंद आता है। पर...