नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Ind W Vs Zim W 2nd ODI LIVE Score: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वडोदरा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहला वनडे मैच 9 विकेट से जीता था, ऐसे में वूमेन इन ब्लू इस मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।IND- 9/1 (1.4 ओवर) भारत को पहले ओवर में ही चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा। 1 रन जब टीम का स्कोर था तब कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। अब प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा बल्लेबाजी कर रही हैं। जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग XI): मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलोव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चि...