नई दिल्ली, अगस्त 30 -- IND W vs THAI W LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला आज थाइलैंड से हो रहा है। थाइलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। जेमिमा रॉड्रिक्स के चोटिल होने के कारण प्रतिका रावल अपना टी-20 डेब्यू कर रही हैं। दीप्ति शर्मा अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं और इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह हरमनप्रीत कौर (202) और स्मृति मंधाना (171) के बाद तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। कुल मिलाकर, वह 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली 12वीं महिला क्रिकेटर हैं। भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति...