नई दिल्ली, जुलाई 10 -- IND W vs ENG W LIVE Score: भारतीय महिला टेस्ट टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लॉडर्स पर 142 साल में पहली बार सफेद जर्सी में महिलाएं क्रिकेटर खेलती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में इस मैदान पर 150 पुरुष टेस्ट मैच खेला गया था। हाल ही में भारत और इंग्लैंड का टी20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, जबकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में शिकस्त दी थी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा।भारत और इंग्लैंड में टेस्ट में कौन आगे? भार...