नई दिल्ली, जुलाई 13 -- IND W Vs ENG W day 4 Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन गई है। भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबले का आज चौथा दिन था, जहां इंग्लैंड की टीम 130/6 से आगे खेलना शुरू किया। इंग्लैंड को दिन की शुरुआत में ही 7वां झटका लगा। लंबे समय से टिकी हई एमी जोंस (54) को स्नेहा राणा ने आउट किया। इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। 159 रनों पर इंग्लैंड ने 9 विकेट खो दिए थे लेकिन उसके बाद आखिरी विकेट के लिए सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन फिलर ने 27 रनों की साझेदारी कर डाली और भारत की जीत...