नई दिल्ली, जुलाई 10 -- IND W vs ENG W LIVE Score: भारतीय महिला टेस्ट टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है। भारत ने बैटिंग करते हुए पहली पारी में 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। यास्तिका भाटिया को बेल ने क्लीन बोल्ड किया। स्मृति मंधाना ने 50 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद में 35 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शतक लगाने का मौका गंवाया है। उन्होंने 108 गेंद में 83 रन की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 103 गेंद ...