नई दिल्ली, जुलाई 11 -- IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में दूसरी पारी में 42 ओवर में एक विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 269 रन की हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 74.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। टीम के लिए स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 59.1 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। शेफाली 55 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुईं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक यास्तिका (39) और मंधाना (69) क्रीज पर मौजूद हैं। गौड़ ने लाल गेंद के प्रारूप में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गें...