नई दिल्ली, फरवरी 26 -- IND vs ZIM Pitch Report T20 World Cup: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। यह भारत और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों के लिए 'करो या मरो' मुकाबला है। सुपर-8 में अपना-अपना पहला मैच हारकर यहां पहुंची भारत और जिम्बाब्वे में से जो टीम आज यहां हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी। India vs Zimbabwe मैच से पहले सुपर-8 ग्रुप-1 का एक और मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है। यह मैच भी सेमीफाइनल की रेस के लिए काफी अहम रहेगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप होस्ट करना है पनौती? श्रीलंका हुआ बाहर, भारत पर भी 'संकट के बादल'IND vs ZIM प...