नई दिल्ली, जुलाई 23 -- IND vs ZIM LIVE, 1st T20I: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत पहली जीत की तलाश में उतरेगी। भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं जीता है। जी हां, टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म और उनकी उम्र को देखते हुए कप्तानी छीनी और टीम की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंपी। अय्यर की कप्तानी में भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 0-2 से वह सीरीज हारी। इसके बाद इंग्लैंड ने उन्हें 5 मैच की टी20 सीरीज में 0-4 से रौंदा। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ श...