नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले से होने जा रहा है। भारत-वेस्टइंडीज मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस डेढ बजे होगा। इस मुकाबले में हर किसी की नजरें भारतीय प्लेइंग XI पर रहने वाली है। दरअसल, भारतीय टी20 टीम इस समय एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जापान पहुंची हुई है। ऐसे में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। उनकी जगह किस खिलाड़ी को कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर मौका देते हैं यह देखने वाली बात होगी। यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव?टॉप-3 में रोहित, गिल और कोहली भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एकदम फिक्स नजर आ...