नई दिल्ली, अगस्त 9 -- IND Vs SL XI LIVE Score Day 3: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। श्रीलंका इलेवन के 363/8 के जवाब में भारत ने 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए। तीसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो विरोधी टीम बल्लेबाजी करने उतरी। ओपनर रविन्दु रसंथा (7)* और निशान मदुष्का (8) फिलहाल क्रीज पर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली। वह 164 गेंदों में 18 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए। लग रहा था कि पडिक्कल रविवार को दोहरे शतक लगाएंगे लेकिन भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। गुरनूर बराड़ ने नाबाद 36 रन जुटाए। कप्ता...