नई दिल्ली, अगस्त 9 -- IND Vs SL XI LIVE Score Day 3: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। श्रीलंका इलेवन के 363/8 के जवाब में भारत ने दूसरे दिन 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए। तीसरे दिन का जब खेल शुरू हुआ तो भारत ने पारी घोषित कर दी। श्रीलंका इलेवन ने अपनी दूसरी पारी 45 ओवर में छह 200 रन पर घोषित की और भारत के सामने 207 रनों का टारगेट रखा। दूसरी पारी में भारत की ओर से ऋषभ पंत (6)* और ध्रुव जुरेल (1) बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल 54 गेंदों में 44 रन बनाकर 21वें ओवर में केशर नुवांथा का शिकाकर बने। उन्होंने सात चौके लगाए। शुभमन अनफिट होने के कारण पहली पारी में नहीं खेले थे। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले यश...