नई दिल्ली, अगस्त 19 -- IND Vs SL Day 5 LIVE Score: भारत और श्रीलंका बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां और निर्णायक दिन है। भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है। मानव सुथार ने 75वें ओवर में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने सोनल दिनुशा (128 गेंदों में 84) आउट किया। पहले सेशन में 33 ओवर का खेल हुआ, जिसमें श्रीलंका ने 91 रन जोड़कर दो विकेट खोए। लंच ब्रेक के समय श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 175/6 रहा। श्रीलंका को छठा झटका निरोशन डिकवेला (10) के रूप में लगा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 60वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। रवींद्र जडेजा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने 53वें ओवर में कप्तान धनंजय डिसिल्वा (59) को मानव सुथार के हाथों लपकवाया। डिसिल्वा ने अपनी पारी में 151 गेंदों का सामना क...