नई दिल्ली, अगस्त 18 -- IND Vs SL Day 4 LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा और अहम दिन है। खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम मंगलवार को अपनी दूसरी पारी शुरू करेगी। भारत की नजर मेजबान श्रीलंका को बड़ा टारगेट देने पर होगी। सोमवार को भारत ने 178 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने पहली पारी में 462 का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 284 रनों पर समेटा। तीसरे दिन बारिश ने दो सेशन में परेशान नहीं किया लेकिन अंतिम सत्र में मौसम ने करवट ली, जिसके चलते भारत की दूसरी पारी शुरू नहीं हो पाई। शुरुआती दो दिनों में खराब मौसम और मैदान गीला होने के कारण काफी समय बर्बाद हुआ था। IND Vs SL Full Scorecard Live Update from Galle श्रीलंका की पहली पारी: 284/9 (79.4 ओवर) ...