नई दिल्ली, अगस्त 18 -- IND Vs SL Day 4 LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा और अहम दिन है। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंका ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवा दिए हैं। निशान मदुष्का (6) और कमिंदु मेंडिस (2) का बल्ला नहीं चला। पसिंदु सूरियाबंदारा शून्य पर लौटे। भारत की दूसरी पारी 48.5 ओवर में 193 रनों पर सिमटी, जिसके बाद बारिश ने खलल दी। भारत ने मंगलवार को पहले सेशन में चार विकेट गंवाकर 116 रन जोड़े। भारत ने दूसरी पारी में 82 जुटाए और छह विकेट खोए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने चार जबकि प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो और केशरा नुवांथा ने एक विकेट लिया। IND Vs SL Full Scorecard Live Update from Galleश्रीलंका की दूसरी पारी: 77/4...