नई दिल्ली, अगस्त 24 -- IND vs SL Day 2 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। कोलंबो टेस्ट में भारत दमदार स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने मैच के दूसरे दिन भी श्रीलंका के खिलाफ दबदबा कायम रखा। स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर तीन ओवर में दो विकेट पर 8 रन था। कामिल मिशारा 5 रन बनाकर नाबाद हैं। लाहिरुल कुमारा (1) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। उदारा (1) का यशस्वी जायसवाल ने तीसरी स्लिप में डाइव लगाकर मुश्किल कैच पकड़ा। प्रभात जयसूर्या (2) को मानव सुथार ने एलबीडब्ल्यू किया। जयसूर्या के आउट होते ही दिन का खेल खत्म हो गया। भारत ने पहली पारी 138 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों के दम पर नाबाद 115 रन बनाए। जुरेल ने 171 गे...