नई दिल्ली, अगस्त 27 -- India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के एसएससी में जारी इस मुकाबले का आज यानी गुरुवार 27 अगस्त को आखिरी दिन है और आखिरी दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। इस मैच का नतीजा निकलने की पूरी संभावना है और उम्मीद इस बात की भी है कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीत सकती है। श्रीलंका ने 8 विकेट दूसरी पारी में खो दिए हैं।India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score Updates आखिरी दिन का दूसरा सेशन भी श्रीलंका के नाम श्रीलंका की टीम ने आखिरी दिन का दूसरा सेशन भी जीत लिया। भले ही दो विकेट भारत को मिले, लेकिन सोनल दिनुषा एक छोर पर अड़े हुए हैं और शतक के करीब हैं। स्कोर 383 है और बढ़त 170 रनों की है। दिन के आखिरी सेशन में तय होगा कि मैच का नती...