नई दिल्ली, अगस्त 27 -- India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के एसएससी में जारी इस मुकाबले का आज यानी गुरुवार 27 अगस्त को आखिरी दिन है और आखिरी दिन के पहले सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस मैच का नतीजा निकलने की पूरी संभावना है और उम्मीद इस बात की भी है कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतेगी। इसके लिए भारत को करना यह है कि पहले तो श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट गिराने हैं और फिर छोटे टारगेट को जल्दी चेज करना है। हालांकि, भारतीय टीम लंच ब्रेक तक खाली हाथ रही।India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score Updatesपहला सेशन श्रीलंका के नाम रहा चौथे दिन का पहला सेशन मेजबान श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका ने लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 100 रन जोड़े। सोनल दिनुशा 55 और...