नई दिल्ली, अगस्त 27 -- India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के एसएससी में जारी इस मुकाबले का आज यानी गुरुवार 27 अगस्त को आखिरी दिन है और आखिरी दिन के पहले सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस मैच का नतीजा निकलने की पूरी संभावना है और उम्मीद इस बात की भी है कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को जीतेगी। इसके लिए भारत को करना यह है कि पहले तो श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट गिराने हैं और फिर छोटे टारगेट को जल्दी चेज करना है, क्योंकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 16 रनों की लीड श्रीलंका के पास है और 6 विकेट उनके गिर चुके हैं।India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score Updates श्रीलंका 250 के पार श्रीलंका का स्कोर दूसरी पारी में 250 के पार हो गया है। हालांकि, बढ़त अभी...