नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच के चौथे दिन श्रीलंका के दिनेश चांदीमल बुरी तरह जख्म हो गई। 36 वर्षीय चांदीमल के फील्डिंग करते समय चोट लगी। उन्होंने पहले सेशन में बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई थी, जिसके बाद कंधे और गर्दन में चोट लग गई। मैदान पर श्रीलंका टीम के फिजियो और डॉक्टर आए और जांच की। हालांकि, चांदीमल को तकलीफ ज्यादा थी तो जांच के बाद वह मैदान से चले गए। उन्हें फिर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही चोट की गंभीरता का पता चलेगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बयान में कहा, ''दिनेश चांदीमल को चौथे दिन के पहले सेशन में बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोट लगी। डाइव लगाते समय उनके दाहिने कंधे और गर्दन में चोट आई। टीम के फिजियोथेरेप...