नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह आंकड़ा रविवार को इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में छुआ। हार्दिक ने तीन ओवर के स्पेल में 23 रन देकर शिकार किया। ट्रिस्टन स्टब्स उनका 10वां शिकार बने। स्टब्स सातवें ओवर की चौथी गेंद को पीछे की ओर धकेलना चाहते थे। हालांकि, गेंद बल्ला का किनारा लेकर विकेटकीपर जितेश शर्मा के पास चली गई। उन्होंने 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। 32 वर्षीय हार्दिक ने धर्मशाला के मैदान पर स्टब्स का शिकार करते ही हैरतअंगेज इतिहास रच डाला। वह भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 1939 रन भी बना चुके हैं। हार्दिक T20I में एक हजार प्लस रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बन गए हैं। उनसे पहले चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.