नई दिल्ली, जून 14 -- India vs Pakistan Live Streaming Today ICC Womens T20 World Cup Match- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठा मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस मुकाबले के जरिए इस टूर्नामेंट में अपने-अपने अभियान का आगाज करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 वर्ल्ड कप पर है। भारत की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शानदार रही है, टीम काफी मजबूत भी दिखाई दे रही है। वहीं पाकिस्तान भी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा, हालांकि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। T20I क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना कुल 16 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया को 13 जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान तीन ही मैच जीत ...