नई दिल्ली, जून 23 -- ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ इसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी। भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगे। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी। भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, एफआईएच प्रो लीग 2026: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर अपनी टीम का चयन किया। अब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं राष्ट्रगान हो चुका है। दोनों टीमों ने खेल भावना का पालन करते हुए एक- दूसरे से हाथ मिलाया है।IND vs PAK LIVE Score: IND- 0, PAK- 0 IND vs PAK LIV...