नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- IND vs PAK LIVE Score: महिला एशिया कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला है। भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 8 बजे से शुरू होगा। 7:30 पर टॉस के लिए भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर होंगी। टीम इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है। भारतीय टीम पहले ही हांगकांग चीन और थाइलैंड को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच चल रही प्रतिद्वंद्विता के कारण यह मैच अहम है। पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप में आमने- सामने हुई थीं, तब टीम इंडिया ने 64 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस बार क्या होगा देखना दिलचप्स होगा। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा...