नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- India vs Pakistan Live Score, U19 Asia Cup: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस देरी में हुई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारत को पहला बड़ा झटका वैभव सूर्यवंशी (5) के रूप में 29 के स्कोर पर लगा। आयुष म्हात्रे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर वह 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका 105 के स्कोर पर लगा जब विहान मल्होत्रा 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। अब आरोन जॉर्ज का साथ देने अभिज्ञान कुंडू आए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला यहां बड़े अंतर से जीतकर आ रही है। टीम इंडिया ने यूएई को 234 रनों से तो पाकिस्तान ने म...