नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- IND W vs PAK W Asia cup 2026 Highlights : महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कुल 55 रन बनाए थे और 56 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इस उम्मीद के साथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया कि उनके बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आलम ये रहा कि 11 में 9 बैटर जिमसें खुद फातिमा सना शामिल थीं, दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दोहरे अंकों को टच किया। 0, 2, 3, 0, 5, 6, 9, 0, 0, यह कोई मोबाइल नंबर नहीं बल्कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों का स्कोरकार्ड है। शवा...