नई दिल्ली, अगस्त 19 -- IND vs PAK Match LIVE: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को हॉकी विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप डी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के साथ टॉप-2 में जगह बनाई और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में दो गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 2 और पाकिस्तान ने भी दो गोल किया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक गोल किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने गोल किया। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम है। भारत ने टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की थी और पहले मुकाबले में वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अभी पूल डी में तीन अंकों के...