नई दिल्ली, मार्च 8 -- IND vs NZ Final Live Telecast T20 World Cup: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ऐतिहासिक फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। India vs New Zealand का यह फाइनल ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि कीवी टीम ने आज तक कोई टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। वहीं टीम इंडिया तीसरी बार ट्रॉफी उठाकर बड़ा इतिहास रच सकती है। इसके अलावा ना कभी किसी टीम ने बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, वहीं कोई टीम अपने घर पर ट्रॉफी उठाने में कामयाब भी नहीं रही। भारत और न्यूजीलैंड में से आज कोई भी जीते, इतिहास तो इस फाइनल में जरूर रचा जाना है। आईए एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं- India vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब खेला जाएगा? IND vs NZ T20 World Cup Final रव...