नई दिल्ली, मार्च 7 -- टीम इंडिया एक बार फिर से अपनी सरजमीं पर विश्व कप का फाइनल खेलती नजर आएगी। साल 2011 में टीम इंडिया को अपनी सरजमीं पर विश्व कप फाइनल में हार मिली थी, लेकिन 2023 का फाइनल भारत घर पर हार गया था। अब टीम इंडिया टी20 विश्व कप का फाइनल भी घर पर खेलने वाली है। इसका फायदा मेजबान टीम को क्या होता है? इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला ने बताया है। उन्होंने कहा है कि जब पूरा देश आपके पीछे हो तो इससे आपको मोटिवेशन मिलता है। जियोस्टार पर फॉलो द ब्ल्यूज शो में पीयूष चावला ने सबसे पहले संजू सैमसन को लेकर कहा, "एक क्रिकेटर के तौर पर आप इसी पल के लिए जीते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच एक तरह से क्वार्टर फाइनल जैसा था और जिस तरह से संजू सैमसन ने प्रेशर वाली सिचुएशन में 195 रन का पीछा करते हुए वह इनिंग खेली, उसने इसे बहुत आसान बना ...