ऑकलैंड, सितम्बर 9 -- भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस सीरीज के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। भारत 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में पांच टी20 इंटरेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।2019 के बाद पहली बार हो रहा ऐसा न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''इस सीरीज के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।'' इसमें आगे कहा गया है, ''ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक ...