नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार, 22 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर हर किसी की नजरें रहेगी। भारतीय टीम 5 दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टी20 खेलकर यहां पहुंची है। हालांकि न्यूजीलैंड की कंडीशन भारत से बिल्कुल अलग है, ऐसे में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग XI में बदलाव करने पड़ सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की वेस्टइंडीज के खिलाफ ही प्लेइंग XI में वापसी हो गई थी, मगर मैच बारिश की चलते धुलने की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। भुवी का अनुभव न्यूजीलैंड की मुश्किल परिस्थितियों में काम आ सकता है। इसके अलावा अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हो सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ सितंब...