हैमिल्टन, नवम्बर 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन में तीसरा वनडे खेला जाएगा। तीसरे वनडे से पहले एक बार फिर बारिश, पिच को लेकर अनश्चितता का माहौल बना हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हैमिल्टन में बारिश हुई थी और सोमवार तथा मंगलवार को भी बारिश होने आसार है। सेडन पार्क के हेड ग्राउंड्समैन कार्ल जॉनसन मैच के लिए मैदान तैयार करने में व्यस्त हैं। आउटफील्ड पर एक बड़ी मशीन चल रही है। जॉनसन बताते हैं कि इसे 'वर्टी-ड्रेन' कहा जाता है। इसमें लगे नुकीले हिस्से आउटफील्ड में छेद करते हैं, जिससे हवा का संचार बेहतर होता है और बारिश होने पर पानी जल्दी निकल जाता है। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में नवंबर की शुरुआत असामान्य रूप से बारिश वाली रही है।पिच तैयार करने के लिए बहुत कम समय बचा जॉनसन के अनुसार, वनडे सीरीज में अब तक पिचे...