नई दिल्ली, जनवरी 25 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा। यह अहम मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और आज के मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुवाहाटी की पिच को देखते हुए एक बार फिर यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। आज के मैच में सबकी नजरें युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर होंगी, जिनके पास दिग्गज रोहित शर्मा का एक 'महारिकॉर्ड' तोड़ने का सुनहरा मौका है। रोहित शर्मा ने 2021-22 की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 10 छक्के लगाए थे, जो कीवी टीम के खिलाफ एक टी-20 सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.