नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 5वें टी20 मुकाबले में उनके पास इतिहास रचने का एक बड़ा सुनहरा मौका है। इस मैच में सूर्या के निशाने पर एक ऐसा रिकॉर्ड है जो अब तक केवल भारत के चुनिंदा दिग्गज कप्तानों के नाम ही दर्ज रहा है। यदि सूर्यकुमार यादव आज के मैच में 73 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 1000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह इस ऐतिहासिक मुकाम को आसानी से हासिल कर लेंगे। कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 42 टी20 मैचों में भारती...