नई दिल्ली, फरवरी 12 -- भारत की गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया से भिड़ंत हो रही है। नामीबिया ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ा है। अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल रहना पड़ा। ओपनर को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए थे और उसके बाद मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी।सैमसन और बुमराह की हुई एंट्री अभिषेक की जगह प्लेइंग इलेवन में सैमसन को एंट्री मिली है। नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के ...