नई दिल्ली, जून 25 -- IND vs IRE T20 series 2026 Live Telecast- इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज में हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। भारत के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में एक बेहतरीन जोड़ी है, वहीं टीम में ईशान किशन भी है। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते बतौर ओपनर टीम में जगह बना सकते हैं। भारत को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां 5 टी20 खेलने होंगे। सभी एक्सपेरिमेंट भारत आयरलैंड के खिलाफ ही करना चाहेगा। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर का भी इस सीरीज के जरिए डेब्यू होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज से जुड़ी...