नई दिल्ली, जून 26 -- India vs Ireland Pitch Report 1st T20I- इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में आज शाम 6 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 5 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। अय्यर ने वैसे तो भारत के लिए आखिरी टी20 2023 में खेला था, मगर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में उनकी कप्तानी और बल्ले से लाजवाब फॉर्म को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें नया कप्तान नियुक्ति किया है। वहीं आउट ऑफ फॉर्म सूर्यकुमार यादव, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें वैभव सूर्य...