नई दिल्ली, जुलाई 19 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। पहले दो मुकाबलों के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था तो मेजबानों ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट से भारत को हराया था। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट, लॉर्ड्स में भारत का प्रदर्शन, संभावित XI और टॉस की टाइमिंग पर एक नजर डालते हैं- यह भी पढ़ें- बदला इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच का टाइम, जानें कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे IND vs ENG पिच रिपोर्ट जिसे भी 2019 वर्ल्ड कप फाइनल याद है, वह आपको बता सकता है कि लॉर्ड्स ऐसी जगह नहीं है ...