नई दिल्ली, मार्च 5 -- मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हो चुका है। इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के समय ब्रूक ने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है और वे शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहते हैं। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, क्योंकि सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में बोर्ड पर रन लगाना फायदेमंद होता है। वानखेड़े की पिच पर घास की हल्की परत देखी गई है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके अधिकांश खिलाड़ी जैसे सूर्या, हार्दिक, बुमराह और दुबे इस मैदान को अपना घर मानते हैं क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.