नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर चौंकाया है। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का तीसरी बार दिल टूटा है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें लगातार तीसरे मैच में डेब्यू का मौका नहीं दिया। भारत ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी बेंच पर बिठाए रखने को फैसला किया। यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। आयरलैंड में भारत का 0-2 से सूपड़ा साफ हुआ।सूर्यवंशी के लिए इस जोड़ी को तोड़ना पड़ेगा सूर्ववंशी को भले ही पहले टी20 में मौका नहीं मिला लेकिन उनके इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू करने की उम्मीद है। भारत को यहां पांच टी20 मुकाबले ...